सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्डों का तांडव
नई दिल्ली । नोएडा की पॉश सोसाइटी में आए दिन मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा सेक्टर 137 की पारस टिएरा सोसाइटी का सामने आया है। यहां बीती रात बिना स्टीकर गाड़ी की पार्किंग को लोकर सोसाइटी में विवाद हो गया। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्डों ने युवक और युवतियों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। महिला गार्ड ने युवती के बाल खींच कर कई थप्पड़ भी मारे हैं। किसी ने इस वीडियो को बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 6 सिक्योरिटी गार्डों को शांति भंग करने की आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार गार्ड युवक और युवती पर डंडे बरसा रहे हैं। करीब एक दर्जन गार्ड वहां खड़े हैं। महिला सिक्योरिटी गार्ड ने युवती के बाल खींच कर उसको दबा लिया फिर उसकी जमकर पिटाई की। युवक को भी जमकर पीटा गया है। घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। सोसाइटी में रहने वाले रेजिडेंस जिनकी गाड़ी पर पार्किंग का स्टीकर नहीं लगा था। वह अपने गाड़ी को अंदर ले जाना चाह रहे थे। इस पर गार्ड ने रोक दिया। इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। वह अपनी गाड़ी बाहर लेकर चले गए। जब वह करीब 30 मिनट बाद युवक और युवती वापस आए तो गार्डों और उनके बीच फिर से बहस हो गई। इसके बाद गार्डों ने लाठी-डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। कोतवाली 142 प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 गार्डो को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शांति भंग करने की धाराओं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई