दिल्ली में गलन वाली ठंड के बीच कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार छठे दिन भी शीतलहर, कोहरा और प्रदूषण का कहर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार सुबह आसमान साफ रहने और घने से बहुत घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर शीत लहर जारी रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने ताजा मौसम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट और गुरुग्राम व फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में शीतलहर से राहत की कोई संभावना नहीं है। कोहरे का असर 22 जनवरी तक जारी रहेगा। दिल्ली का जाफरपुर इलाके में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में मंगलवार को सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत तापमान से करीब 4 डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे की स्थिति के कारण 16 जनवरी को दिल्ली जाने वाली या राष्ट्रीय राजधानी से होकर जाने वाली कम से कम 30 ट्रेनें देरी से चल रही थीं। आईजीआई हवाई अड्डे पर भी उड़ानें प्रभावित रहीं।
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े