ओपी धनखड़ होंगे दिल्ली के चुनाव प्रभारी
नई दिल्ली । भाजपा ने हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ को दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर सह प्रभारी रहेंगी। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी को उत्तर प्रदेश में चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा को पिछले माह उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही दिल्ली में चुनाव प्रभारी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। केंद्रीय नेतृत्व ने बुधवार रात इसकी घोषणा कर दी है। धनखड़ मनोहर लाल की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। दिल्ली भाजपा के नेताओं का कहना है कि धनकड़ के अनुभव का लाभ लोकसभा चुनाव में मिलेगा। पड़ोसी राज्य के होने के कारण दिल्ली की राजनीतिक स्थिति से भी वह परिचित हैं।
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद