एक के बाद एक IAS अफसर छोड़ रहे राजस्थान की पोस्टिंग
जयपुर: राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में क्या सब ठीक नहीं चल रहा है? यह सवाल अब सचिवालय के गलियारों में पूछा जाने लगा है। राजस्थान से जिस रफ्तार से आईएएस अफसरों का पलायन हो रहा है उसके चलते यहां रहने वाले अफसरों पर अतिरिक्त चार्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव जोगाराम के पास 14 विभागों का चार्ज है। इसमें जीएडी, कैबिनेट, सिविल एविएशन, स्टेट मोटर गैराज, प्रशासनिक सुधार, स्टेशनरी प्रिंटिंग, रेजिडेंट कमिश्नर, पंचायती राज विभाग के सचिव व कमिश्नर के चार्ज हैं। जनवरी से लेकर अब तक राजस्थान में 39 बार एडिशनल चार्ज के आदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए जा चुके हैं। अब उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता भी स्टेडी लीव पर चले गए हैं और इनका चार्ज भी जोगाराम को दिया गया है। जानकारी के अनुसार आईएएस अफसरों के तबादले, एडिश्नल चार्ज का आदेश जारी करने वाले कार्मिक विभाग के सचिव आईएएस केके पाठक भी अब दिल्ली की राह पकड़ने जा रहे हैं। उन्होंने भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन कर दिया है। इनके अलावा आईएएस नेहा गिरी भी दिल्ली जाने की तैयारी कर रही हैं।
जिन्हें एडिशनल चार्ज वे खुद छुट्टी पर
आईएएस आरुषि मलिक भी छुट्टियों पर गई तो उनका एडिशनल चार्ज आईएएस संदीप वर्मा को दिया गया। जबकि संदीप वर्मा खुद 10 दिनों की छुट्टी पर चले गए।
हाल में राजस्थान से आईएएस इंद्रजीत सिंह ने भी केंद्र सरकार में अपनी प्रतिनियुक्ति करवा ली। राज्य सरकार से एनओसी मिलने के बाद अब केंद्र सरकार के स्तर पर भी इंद्रजीत को विभाग आवंटित कर दिया गया है। दिल्ली स्थित संस्कृति मंत्रालय में निदेशक पद इनकी नियुक्ति हुई है। इंद्रजीत से पहले गौरव गोयल, पीसी किशन, भानू प्रकाश एटरू, अंश दीप, आशीष गुप्ता, आशुतोष ए टी पेंढनेकर, और भगवती प्रसाद कलाल भी दिल्ली का रुख कर चुके हैं। केंद्र सरकार में अब राजस्थान कैडर के प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस अफसरों की संख्या बढ़कर 22 हो चुकी है।
54 आईएएस अफसरों के पास एडिशन चार्ज
राजस्थान में 54 आईएएस अफसरों के बाद फिलहाल एडिशनल चार्ज है। इनमें अपेक्स लेवल के आईएएस भी शामिल हैं। इनमें ज्यादातर महकमें वह हैं जो पब्लिक डीलिंग से जुड़े हुए हैं। इनमें कई आईएएस अफसर ऐसे हैं जिनके पास 4-4 एडिशन चार्ज हैं। हालांकि सोमवार को प्रदेश को अन्य सेवाओं से चार नए आईएएस मिल चुके हैं। इनमें नितीश कुमार शर्मा, नरेश कुमार गोयल, अमिता शर्मा और नरेंद्र कुमार मंघानी के नाम शामिल हैं। 13 सेवाओं के 35 अफसरों ने आवेदन किया था। कृषि, कृषि विपणन, हेल्थ, कॉलेज शिक्षा से लेकर सहकारिता जैसी सेवा के अफसर रह गए और 3 दूसरी सेवाओं के 4 अफसर आईएएस बन गए। सांख्यिकी सेवा से नरेंद्र मंगानी और नीतीश शर्मा हैं। लेखा सेवा से अमिता शर्मा और बीमा सेवा से नरेश कुमार गोयल आईएएस बने हैं।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP