अब पुलिस काटेगी वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने पर चालान....
चंडीगढ़। हरियाणा में वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले सावधान हो जाएं। हरियाणा पुलिस द्वारा एक से सात अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे।
गाड़ियों के शीशे ब्लैक फिल्म लगाने पर होगी कार्रवाई
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने जा रही है जो गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूमते हैं। गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है। पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी।
दस हजार रुपये तक हो सकता जुर्माना
ऐसे वाहन चालकों को नियमानुसार, 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस बारे में प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष अभियान को लेकर संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी तथा एसीपी को इंचार्ज लगाया गया है जिनकी मॉनिटरिंग संबंधित पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस उपायुक्तों द्वारा जाएगी।
ऑनलाइन और ऑफलाइन होंगे चालान
डीजीपी ने कहा कि सभी लोगों को चाहिए कि वे यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें और इनका उल्लंघन न करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से चालान किए जाएंगे। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि यदि कोई भी वाहन चालक बुलेट पटाखा बजाते या गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाए हुए पाया जाता है तो इसकी सूचना हरियाणा-112 पर अवश्य दें ताकि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट