अब निजी पार्किंग से जब्त नहीं होंगी पुरानी गाड़ियां
नई दिल्ली। परिवहन विभाग ने उम्र पूरी कर चुके वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत दे दी है। परिवहन विभाग द्वारा जारी नए दिशा निर्देश में कहा गया है कि अगर उम्र पूरी कर चुका किसी का वाहन उसकी निजी पार्किंग में खड़ा होगा तो परिवहन विभाग की टीम उसे जब्त नही करेगी।साथ यह भी स्पष्ट किया गया कि दूसरे राज्यों से आने वाले उम्र पूरी कर चुके वाहनों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दिल्ली में अब उम्र पूरी कर चुके वाहनों को सिर्फ सार्वजनिक स्थान पर पार्क किए जाने या सड़कों पर चलते समय ही जब्त किया जाएगा।इसके अलावा अगर किसी का वाहन सार्वजनिक स्थान पर पार्क मिलता है या सड़क पर चलता मिलता है और वाहन को पहली बार पकड़ा गया है तो एक बार जुर्माना भरकर, शपथ पत्र और तय शर्ते पूरा करने के बाद उसे छुड़ाने का मौका मिलेगा।अगर वह वाहन दोबारा सड़क पर पकड़ा जाता है तो उसे स्क्रैप किया जाएगा, छोड़ा नहीं जाएगा। परिवहन विभाग ने राजधानी में 10 साल पुराने डीजल एवं 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की स्क्रैपिंग प्रक्रिया को लेकर नया दिशा निर्देश जारी किया है।नए दिशा निर्देशों के मुताबिक सिर्फ सार्वजनिक स्थानों से ही वाहनों पर कार्रवाई होगी। वाहन जब्त करने के साथ ही वाहन मालिक को उसकी जानकारी देने के साथ, रोजाना उसकी एक रिपोर्ट पर्यावरण विभाग को भी भेजनी होगी। सिर्फ लाइसेंस प्राप्त स्क्रैपर के पास ही वाहनों को स्क्रैपिंग के लिए भेजा जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ