अब गाजीपुर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश, बड़ा हादसा टला
गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले में ट्रेन को डिरेल करने की घटना सामने आई है। रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बड़ा टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ये लकड़ी का टुकड़ा मिला था, जो इंजन में फंस गया था। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी आ गई और वह करीब दो घंटे तक खड़ी रही।
बताया जा रहा है कि ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा ट्रेन के इंजन में फंस मिला था। गनीमत रही कि ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल, जांच जारी रही है कि कहीं ये ट्रेन को डिरेल करने की साजिश तो नहीं थी। क्योंकि, बीते दिनों कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश का खुलासा हुआ था। असामाजिक तत्वों ने ट्रैक पर गैस सिलेंडर रख दिया था।
गाजीपुर में हुई इस घटना के बाद एसपी सिटी ने कहा है कि कुछ दिन पहले ही रेल की पटरी पर कुछ लोगों ने पत्थर के टुकड़े रख दिए थे, जिसमें तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे। सुबह-सुबह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन एक तेज आवाज के साथ खड़ी हो गई। ड्राइवर ने पास के गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना दी तो आरपीएफ, जीआरपी के साथ सिविल पुलिस और तकनीकी इंजीनियर्स मौके पर पहुंचे गए। जांच में पता चला कि एक लकड़ी का टुकड़ा रेल की पटरियों पर रखा गया था, जो एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों से होते हुए इंजन में फंस गया। गनीमत रही कि ट्रेन के साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इंजन में लकड़ी फंसने से तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन करीब दो घंटे खड़ी रही।
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान