स्कूलों में अब दो बार होगी हाजिरी, कलेक्टर ने दिए आदेश
बिलासपुर । समय सीमा बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण ने स्कूलों में हो रहे हादसों को गंभीरता से लिया। उन्होने इस दौरान लापरवाही करने वालों पर सख्त कदम उठाने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि अब स्कूली बच्चों की हाजिरी दिन में दो बार होगी। दूसरी हाजिरी मध्यान्ह भोजन के समय लिया जाएगा। कलेक्टर ने दो टूक कहा महतारी वंदन योजना में मिले लाखो आवेदनों की सूची हर सूरत में 21 फरवरी को प्रकाशित किया जाएगा।
साप्ताहिक समय सीमा बैठक मे कलेक्टर ने स्कूली बच्चों की विशेष सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होने शिक्षकों आदेश दिया कि स्कूलों में बच्चों की अब दो बार हाजिरी होगी। पहली हाजिरी परम्परानुसार स्कूल खुलने पर प्रथम पीरियड में लिया जाएगा। दूसरी बार मध्यान्ह भोजन के बाद ली जायेगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में शिक्षकों को निर्देश दिया कि स्कूल अवधि में एक-एक बच्चे की निगरानी समुचित तरीके से किया जाए। इस दौरान अवनीश शरण ने लंबित मामलों के साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति को विचार विमर्श किया। इस दौारन बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार समेत विभागीय वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन लेने का सिर्फ एक ही दिन बचा है। प्रथम चरण के लिए आवेदन लेने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। 18 फरवरी तक जिले में योजना के तहत 3 लाख 38 हजार आवेदन मिल चुके हैं। 90 प्रतिशत की आनलाईन एण्ट्री हो चुका है। आज तक प्राप्त आवेदन सहित सभी आवेदनों की सौ फीसदी एण्ट्री कर लेने को कहा। अन्होने बताया कि बताया कि 21 तारीख को आवेदनों की सूची प्रकाशित कर दावा-आपत्ति मंगायी जाए। सूची को गांव एवं वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने को कहा। मुनादी का निर्देश भी दिया। कलेक्टर ने बताया कि 24 फरवरी को विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ