उत्तर कोरिया ने दोनों देशों को जोड़ने वाली सड़क पर बिछाईं बारूदी सुरंगें
सोल। दक्षिण कोरिया ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने सीमा पार सड़कों को बंद करने के लिए दोनों देशों कोरिया को अलग करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र के अंदर सड़क पर बारूदी सुरंगें बिछा दी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से बताया कि सेना ने पिछले साल के अंत में सोल से 85 किमी उत्तर-पूर्व में चेओरवोन में एरोहेड हिल के पास डीएमजेड के अंदर कच्ची सड़क पर उत्तर कोरिया की ओर से बारुदी सुरंगे बिछाने का पता लगाया था। यह रास्ता 1950 से 1953 के कोरियाई युद्ध के में मारे गए लोगों के अवशेषों की खुदाई के संयुक्त प्रयासों के लिए दक्षिण और उत्तर कोरिया को जोड़ने के लिए 2018 के अंतर-कोरियाई सैन्य समझौते के तहत बनाया गया था।
एजेंसी ने अधिकारी के हवाले से कहा पिछले महीने दक्षिण कोरिया की सेना ने यह देखा था कि उत्तर कोरिया ने दोनों सड़कों पर लगी दर्जनों स्ट्रीट लाइटें हटा दी। यह कदम उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन द्वारा दक्षिण कोरिया के साथ एकीकरण की दशकों पुरानी नीति को खत्म करने और उनके संबंधों को एक-दूसरे के प्रति शत्रुतापूर्ण दो राज्यों के रूप में परिभाषित करने के आह्वान के बाद उठाया गया। जनवरी में किम जोंग ने सीमा पर अंतर-कोरियाई संचार के सभी चैनलों को अवरुद्ध करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
दक्षिण कोरिया ने कहा है पिछले साल उत्तर कोरिया ने दोनों देशों के बीच सभी सड़कों पर बारूदी सुरंगें लगा दी हैं। जनवरी में, उत्तर कोरियाई सैनिकों को दो अंतर-कोरियाई सड़कों-दक्षिण कोरिया के पश्चिमी सीमावर्ती शहर पाजू और उत्तर कोरिया के काएसोंग के बीच ग्योंगुई सड़क और पूर्वी तट के साथ डोंगहे सड़क पर बारूदी सुरंगें लगाते हुए देखा गया था।
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा