झारखंड के इस गांव में कोई नहीं कर रहा मतदान
चक्रधरपुर। सिंहभूम लोकसभा के चक्रधरपुर प्रखंड के बरकानी गांव में सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। इसका असर सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान में देखने को मिला। ग्रामीणों ने एकजुट होकर वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
मतदान केंद्र नहीं पहुंचे एक भी मतदाता
पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड बूथ संख्या 83 प्राथमिक विद्यालय बारकनी के मतदान केंद्र में एक भी मतदाता नहीं पहुंचे। मतदाताओं को समझने के लिए चक्रधरपुर अंचल अधिकारी व टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव पहुंचे लेकिन मतदाता पदाधिकारी का बात तक नहीं सुनी।
बारिश के समय और हो जाती हालत खराब
ग्रामीणों का एक ही मांग है कि गांव में सड़क व पेयजल की सुविधा नहीं होने के कारण वोट बहिष्कार किया जा रहा है। लगातार जिला प्रशासन से सड़क व पेयजल संकट को लेकर अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक गांव में सड़क तक नहीं बना। पक्की सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वर्षा के दिनों में सड़क पूरी तरह से कीचड़मय हो जाती है।
लगातार पत्राचार के बाद भी नहीं समस्या का समाधान
गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल ले जाने में काफी कठिनाई होती है। स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी लगातार पत्राचार किया गया था, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इधर, पीठासीन पदाधिकारी के मुताबिक एक घंटा हो चुका है, लेकिन एक भी मतदाता मतदान केंद्र नहीं पहुंचे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप