लोक सभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने दी करोडो की सौगात
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 2509 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से 81 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।ये योजनाएं उद्योग विभाग एवं भवन निर्माण विभाग की ओर से क्रियान्वित की जा रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों को अनुदान के प्रथम किस्त का भी वितरण किया।इस दौरान उन्होंने सांकेतिक रूप से 5 लाभुकों को पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार का चेक प्रदान किया। इनमें अजय कुमार, शमशाद हुसैन, एम. फातिमा, नंदन कुमार एवं दीपा कुमारी लाभार्थी शामिल हैं।कार्यक्रम में लघु उद्यमी योजना में चयनित 40 हजार 102 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 200 करोड़ 51 लाख रुपये का आनलाइन हस्तांतरण किया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में उद्योग विभाग की 1,068 करोड़ रुपये की लागत से कुल 75 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उद्योग विभाग द्वारा 447 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 621 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 42 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई