डस्टबिन में मिला नवजात का शव सोसाइटी में मचा हड़कंप
नई दिल्ली । सेक्टर-107 स्थित एटीएस हेमलेट सोसाइटी में रखे डस्टबिन में एक नवजात बच्चे के शव कपड़े से लिपटा मिला। मंगलवार दोपहर बाद शव मिलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस जांच कर रही है और सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही कि सोसाइटी में ही रहने वाली किसी महिला ने डस्टबिन में नवजात को फेंका है। सेक्टर-107 स्थित एटीएस हेलमेट सोसाइटी में रखे एक डस्टबिन पर कुछ पक्षी मंडरा रहे थे। काफी देर तक पक्षियों को मंडराता देख सोसाइटी की एक सिक्योरिटी गार्ड ने डस्टबिन में जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना तुरंत सोसाइटी के पदाधिकारियों व मेंटनेंस टीम को दी। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अविवाहित मां ने बच्चे को जन्म देने के बाद फेंक दिया। सोसाइटी में डस्टबिन में नवजात के शव मिलने की चर्चा होती रही। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि डस्टबिन में मिला नवजात लड़का है और पुलिस की टीम सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग भी मिले हैं। पिछले साल कोतवाली फेज तीन क्षेत्र में नाले के किनारे एक नवजात मिला था। रोते हुए बच्चे की आवाज सुनकर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी जान बच गई थी।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान