प्रदेश में सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ
राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि प्रदेश में अबएक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ भागों में आज से 8 जून के दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के इन क्षेत्रों में आंधी व हल्की बारिश होगी। चार दिनों के दौरान यहां कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रतिघंटा तक की दर्ज की जा सकती है। ऐसा होने से लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी। प्रदेश में अभी कई जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
पिछले एक दिन में इतना रिकॉर्ड हुआ है तापमान
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, प्रदेश में पिछले एक दिन में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। वहीं श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
दो दिनों तक इतना रह सकता है तापमान
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भागों में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है। इस दौरान लोगों को हीटवेव का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रदेश के अन्य भागों में 45 डिग्री से नीचे दर्ज तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। प्रदेश के अधिकांश भागों में हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है। हाल के दिनों में बारिश के कारण प्रदेश में हीटवेव का असर कम हो गया है।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस