दिल्ली मेट्रो फेज-4 पर नया अपडेट
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) बिजली की बचत के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में फेज चार के निर्माणाधीन कॉरिडोर के एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर सौर ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए डीएमआरसी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 13.68 करोड़ की लागत से फेज चार के 27 स्टेशनों के छत पर सोलर पैनल लगाया जाएगा। जिससे 3.5 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी। मौजूदा समय में डीएमआरसी ने 142 जगहों पर लगे सोलर पैनल से प्रतिदिन 50 मेगावाट बिजली उत्पन्न करता है। ये सोलर पैनल विभिन्न एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों व मेट्रो डिपो में लगाए गए हैं। इससे प्रति डीएमआरसी रीवा सोलर पावर प्लांट से करीब 120 मेगावाट बिजली लेता है। इस तरह डीएमआरसी मेट्रो में करीब 35 प्रतिशत बिजली की जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरा कर रहा है। सौर ऊर्जा का इस्तेमाल मेट्रो के परिचालन में भी हो रहा है। ताकि मेट्रो के परिचालन का खर्च कम हो सके।
तीन मसाज पार्लरों पर पुलिस का छापा, 24 लोग हिरासत में
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी