अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना कि फिल्म Pushpa 2 की लेकर आया नया अपडेट
त्योहारों पर होने वाली छुट्टियों के कारण सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली दो फिल्मों 'पुष्पा 2: द रूल' और 'सिंघम अगेन' की घोषणा पिछले साल ही हो गई थी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच टकराव की चर्चा रही।
इस बीच खबरें आई कि टकराव से बचने के लिए रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' को आगे बढ़ाकर, दीवाली के मौके पर प्रदर्शित कर सकते हैं। हालांकि, अब एक बार फिर माहौल बदलता नजर आ रहा है। दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2: द रूल' को 15 अगस्त को न रिलीज करके फिल्म को आगे बढ़ाया जा सकता है।
इसके पीछे कारण अभी तक फिल्म की अधूरी शूटिंग बताई जा रही है। अभी इस फिल्म की शूटिंग के लिए और समय चाहिए। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में भी काफी समय लग रहा है, ऐसे में 15 अगस्त तक फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो पाना मुश्किल लग रहा है। अगर 15 अगस्त को 'पुष्पा 2: द रूल' नहीं रिलीज होती है, तो रोहित एक बार फिर सिंघम अगेन को इस मौके पर रिलीज करने का प्रयास कर सकते हैं।
इन फिल्मों से भी होगा टकराव
सिर्फ ये दो फिल्में ही नहीं, बल्कि इस 15 अगस्त को अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा तापसी पन्नू, फरदीन खान और वाणी कपूर भी दिखाई देने वाली हैं। वहीं, 12 अगस्त को जॉन अब्राहम की 'वेदा' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन और रोमांस का भरपूर तड़का लगने वाला है।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब होती है। अक्षय, जॉन, अजय और अल्लू चारों की ही फिल्मों का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे