रणथम्भौर में नए पर्यटन सत्र का आगाज
जयपुर । सवाई माधोपुर रणथम्भौर नेशनल पार्क में तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार से एक बार फिर से नए पर्यटन सत्र का विधिवत रूप से आगाज हो गया। रणथम्भौर नेशनल पार्क के द्वार 3 महीने के लंबे अंतराल के बाद आज एक बार फिर से देसी-विदेशी पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिए गए हैं. रणथम्भौर नेशनल पार्क के मुख्य द्वार पर मुख्य वन संरक्षक अनूप के आर ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटक वाहनों को नेशनल पार्क भ्रमण के लिए रवाना किया।
आज से नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के साथ वन्यजीव सप्ताह का भी शुभारंभ किया गया है. इस अवसर पर देसी और विदेशी पर्यटकों का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया. इसके बाद उन्हें वन भ्रमण पर भेजा गया. पर्यटकों का उत्साह भी इस अवसर पर देखने लायक था. रणथम्भौर नेशनल पार्क की प्रथम पारी में पर्यटक वाहन पर्यटकों से लबरेज दिखाई दिए. मानसून सत्र के दौरान हर साल तीन माह के लिए रणथम्भौर नेशनल पार्क बंद रखा जाता है. इस बार भी तीन माह के लिए नेशनल पार्क पूरी तरह से बंद था. इस बार बरसात अधिक होने के कारण जंगल के रास्ते खराब हो गए थे, जिन्हें वन विभाग की ओर से दुरुस्त किया गया और आज नए पर्यटन सत्र के आगाज के साथ ही पर्यटकों को वन भ्रमण के लिए भेजा गया है। हालांकि, वन भ्रमण शुरू किए जाने के बावजूद भी जोन नंबर पांच पर पर्यटकों का प्रवेश निषेध रखा गया है. रणथम्भौर नेशनल पार्क का जोन नंबर 5 में जगह जगह पानी भरा होने और ट्रैक खराब होने के चलते उसे बंद रखा गया है। ट्रैक के पूरे दुरुस्तीकरण के बाद ही जोन नंबर पांच को पर्यटकों के लिए खोला जा सकेगा. वन्य जीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आज स्कूली विद्यार्थियों को भी केंटर में नेशनल पार्क भ्रमण के लिए भेजा गया. इस अवसर पर वन्यजीव प्रेमी, उपवन सरक्षक प्रमोद धाकड़, रामानंद भाकर सहित कई वन अधिकारी भी मौजूद रहे।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा