लखावली और नोहरा में विकसित होगी नई आवासीय योजना
जयपुर । उदयपुर विकास प्राधिकरण की सामान्य बैठक संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता तथा जिला कलक्टर नमित मेहता की उपस्थिति में युडीए सभागार में हुई। इसमें शहर विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। युडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने स्वागत करते हुए गत बैठक कार्यवाही विवरण पर चर्चा की।
युडीए आयुक्त राहुल जैन ने उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही बैठक के एजेण्डा पाईंट पर चर्चा करते हुए बताया कि युडीए की ओर से राजस्व ग्राम लखावली और नोहरा में नई आवासीय योजना प्रस्तावित की जा रही है। संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने प्रस्तावित योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए सहमति दी।बैठक में उदयपुर सिटी स्टेशन से कलक्टर निवास तक बन रहे एलिवेटेड रोड के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार युडीए की हिस्सा राशि 61.60 करोड़ रूपए में से फिलहाल 10 करोड़ रूपए जारी करने तथा उसकी युसी प्राप्त होने के बाद अगले वित्तीय वर्ष में आगामी किश्त जारी किए जाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार नगर निगम की ओर से युडीए क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण कार्य के लिए किए गए कार्यादेश के क्रम में नगर निगम को कचरा संग्रहण एवं परिवहन कार्य के लिए 21.04 करोड़ रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने तथा नगरनिगम की मांग अनुसार राशि हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
इंदौर में SMC इन्फ्रा एस्टेट पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नहीं 55.80 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज