नया फॉर्मूला तैयार; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया बड़ा एलान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के बाद राज्य में फिर से अपनी सरकार बनने के बाद हर परिवार को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हमने हर परिवार को लाख-लाख रुपये देने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है।
इसका खुलासा समय आने पर किया जाएगा। वे गुरुवार को जमशेदपुर के उलियान में झामुमो के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे निर्मल महतो के 37वें शहादत दिवस समारोह में बोल रहे थे।
सीएम सोरेन ने गिनाई अपनी कल्याणकारी योजनाएं
मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्य में चल रही अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं गिनाते हुए कहा-हमने राज्य की जनता को सर्वजन पेंशन योजना और वृद्धा पेंशन के बाद मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना देने का काम किया है। इन योजनाओं से भाजपा वालों के पेट में दर्द हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में जल्दी चुनाव कराने की भाजपा साजिश कर रही है। हम चुनौती देते हैं, कल चुनाव करा लें, परसो इनको साफ कर देंगे। सोरेन ने कहा कि भाजपा ने 20 वर्षों तक झारखंड में राज किया लेकिन नियोजन या स्थानीय नीति नहीं बनाई। खाली पदों पर बहाली करने का काम भी नहीं किया।
भाजपा पर बोला हमला
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा खुद को देश की सबसे बड़ी पार्टी बताती है, लेकिन ये सबसे बड़ी षडयंत्रकारी पार्टी है, जो अलग-अलग राज्यों में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर वहां की सरकार गिराने का काम करती है। जो इनकी बात नहीं मानते हैं उन्हें षडयंत्र कर जेल भेज देते हैं, लेकिन न्याय के मंदिर में अंधेर नहीं है।
पांच माह तक जेल में रखने के बावजूद कोर्ट ने मुझे जमानत दे दी। इस मौके पर मंत्री चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, विधायक समीर महंती, मंगल कालिंदी, रामदास सोरेन, सविता महतो सहित झामुमो के कई केंद्रीय नेता उपस्थित थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही