पडोसी ने युवती से किया रेप
जयपुर। जयपुर में पड़ोसी युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। घर में अकेला पाकर आरोपी पड़ोसी ने जबरन घुसकर रेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर भाग निकला। सांगानेर सदर थाने में पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसएचओ (सांगानेर सदर) पूनम चौधरी कर रही हैं।
पुलिस ने बताया- सांगानेर निवासी 30 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पड़ोस में रहने वाले लडक़े ने उसके साथ रेप किया है। आरोप है कि 24 मार्च की रात को परिजन किसी काम से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। घर पर अकेली होने का पता चलने पर आरोपी पड़ोसी आया। खटखटाने पर गेट खोलने पर जबरन धक्का देकर घर में घुस आया। आरोपी पड़ोसी ने जबरन उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पड़ोसी भाग निकला। इसके बारे में डरी-सहमी पीडि़ता ने किसी को भी नहीं बताया। परिजनों ने गुमसुम रहने का कारण पूछा तो पीडि़ता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद सांगानेर सदर थाने में पीडि़ता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद