फायर सेफ्टी में लापरवाही पड़ी भारी, PDA ने 3 कोचिंग सेंटरों पर लगाया ताला
लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में भीषण आग लगने की वजह से 15 लोगों की जान चली गई। इस भीषण हादसे के बाद हरकत में आए प्रशासन ने पूरे राज्य में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अपनी जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान सहित तीन सेंटरों को सील कर दिया है।
छात्रों को बाहर निकालकर की गई सीलिंग
यह बड़ी कार्रवाई प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज के दिशा-निर्देशों पर की गई। प्राधिकरण के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह मंगलवार को अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई शुरू करने से पहले अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों के भीतर पढ़ रहे सभी छात्रों को पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद संस्थानों के कार्यालयों को बंद कराकर, नियमों में कमियां पाए जाने के कारण बिल्डिंग के संबंधित हिस्सों को सील कर दिया गया।
बिना अनुमति सील खोलने पर होगी FIR
प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों को सील करने के बाद उनके बाहर एक सख्त नोटिस भी चिपका दिया है। इस नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि अगर किसी भी संचालक ने प्रशासन की अनुमति के बिना सील तोड़ने या दोबारा कोचिंग शुरू करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कड़े रुख से साफ है कि अब लापरवाही बरतने वालों पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा।
नियमों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त
इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद से पूरे क्षेत्र के कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी देते हुए जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह ने बताया कि कोचिंग संस्थान का संचालन 'सामुदायिक सुविधा' के अंतर्गत आता है। इन संस्थानों ने भवन के लिए आवश्यक सामुदायिक सुविधा भू-उपयोग (लैंड यूज) की मंजूरी नहीं ली थी। इसी नियम के उल्लंघन और लापरवाही के कारण प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा।
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश