जीएसटी चोरी रोकने में हुई लापरवाही
लखनऊ : राज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी करने वालों को पकड़ने में लापरवाही बरतने पर तीन सहायक आयुक्तों को सचल दल के प्रभारी पद से हटा दिया है। हटाए गए सहायक आयुक्तों को अब टैक्स आडिट का दायित्व सौंपा गया है।
जीएसटी चोरी रोकने में सचल दल के अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख दिखाते हुए राज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज ने तीन सहायक आयुक्तों पर कार्रवाई की है। रमेश कुमार पांडेय को सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल प्रथम इकाई जोन गोरखपुर से हटाकर सहायक आयुक्त टैक्स आडिट वाराणसी प्रथम के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल द्वितीय इकाई जोन गोरखपुर पुष्पराज चतुर्वेदी को सहायक आयुक्त टैक्स आडिट वाराणसी द्वितीय के पद पर और सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल इकाई कुशीनगर संदीप कुमार को सहायक आयुक्त टैक्स आडिट गोरखपुर के पद पर भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार सचल दल में तैनात कई और अधिकारियों पर भी जीएसटी चोरी पकड़ने के प्रति लापरवाही बरतने के मामले प्रमुख सचिव के संज्ञान में आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जांच के बाद जल्द ही कई और खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक में लक्ष्य के मुताबिक राजस्व वसूली न होने पर नाराजगी जताते हुए जीएसटी चोरी पर कड़ाई से अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जीएसटी चोरी रोकने के साथ ही राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए विभागीय प्रमुख सचिव देवराज लगातार जोनवार समीक्षा कर रहे हैं।

Hailee Steinfeld के घर आई नन्ही परी, बेटी का किया स्वागत
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सियासी उतार-चढ़ाव की कहानी रही दिलचस्प
‘होर्मुज स्ट्रेट में सिर्फ हमारे लोगों को मारा’, 60 देशों की बैठक में भारत ने जताई नाराजगी
मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त, विधानसभा ने आदेश जारी किया
राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल से अलग लाइन क्यों अपनाई? AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया
क्या सीता के रोल के लिए Sai Pallavi हैं परफेक्ट? Ranbir Kapoor का जवाब
65 वेंटिलेटर बंद, मरीजों की जान पर बन आई
वाराणसी में बनेंगी 3 नई टाउनशिप, 1700 करोड़ का प्लान
यूपी में मौसम बदलेगा, बारिश-ओलों के आसार