नागौर सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक चकनाचूर, ट्रेलर पलटा
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। यह भीषण दुर्घटना अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर इग्यासनी और बीचपुड़ी के बीच बने गेंट्री बोर्ड के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ओवरटेक करने की होड़ बनी काल
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्रेलर नागौर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक ने अपने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक ट्रेलर पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। बाइक को अपनी चपेट में लेने के बाद बेकाबू हुआ ट्रेलर भी सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
परिजनों के आने पर होगा पोस्टमार्टम
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही रेंण चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मेड़ता उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी (शवगृह) में रखवाया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान कर ली है और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंपा जाएगा।
हाइवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने खुलवाया रास्ता
व्यस्त हाईवे पर हुए इस हादसे और ट्रेलर के पलटने के कारण नेशनल हाईवे-58 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। स्थिति को संभालते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले एम्बुलेंस की मदद से शव को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड करवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती