दस हजार रुपये के लिए ममेरे भाई की हत्या
नई दिल्ली । यहां जहूरुद्दीन ने अपने ममेरे भाई शाहिद को कुछ समय पूर्व दस हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर शाहिद पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। विवाद के बाद शाहिद ने हत्या कर दी। दिल्ली के दयालपुर स्थित चांदबाग इलाके में शनिवार दोपहर उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर शाहिद ने रिश्ते के भाई जहूरुद्दीन की चाकू मारकर हत्या कर दी। जहूरुद्दीन ने ममेरे भाई शाहिद को कुछ समय पूर्व दस हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपी पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। इस बात को लेकर हुए विवाद के बाद शाहिद ने अपने ममेरे भायी की हत्या कर दी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ जॉय टिर्की ने बताया कि जहूरुद्दीन परिवार के साथ गली नंबर-2 एफ-ब्लॉक, चांदबाग में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटे व 3 बेटियां हैं। परिवार का जूते-चप्पल बनाने का कारोबार है। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे जहूरुद्दीन गली नंबर-3 भारत डेयरी 25 फुटा रोड पर मौजूद थे। इस बीच शाहिद वहां पहुंचा। दोनों रुपयों को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद अचानक आरोपी ने चाकू निकालकर जहूरुद्दीन को मार दिया। गंभीर हालत में पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जहूरुद्दीन के बेटे सोहेल के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन