मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अवैध दोपहिया वाहन साइलेंसर पर की बड़ी कार्रवाई
मुंबई पुलिस की यातायात शाखा ने अपने अभियान के तहत 10,000 से अधिक प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई। एक अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि 21 मई से 11 जून के बीच शहर भर में चलाए गए अभियान के दौरान 11,636 दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने 8,268 प्रेशर हॉर्न और 2,005 संशोधित साइलेंसर जब्त किए। उन्होंने बताया कि रोड रोलर के नीचे 10,273 प्रेशर हॉर्न और संशोधित साइलेंसर नष्ट कर दिए गए।अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ऐसे दोपहिया वाहन चालकों से 33.31 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। उन्होंने बताया कि सभी प्रेशर हॉर्न और संशोधित साइलेंसर शुक्रवार को यातायात पुलिस मुख्यालय लाए गए और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें नष्ट कर दिया गया।
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत