मुंबई होर्डिंग हादसा: 16 लोगों की मौत, 74 घायल
मुंबई । मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 74 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका है। अब भी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच डीडीएमए ने जीआरपी आयुक्त को दादर इलाके में एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के 8 बड़े होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिये हैं। उनका कहना है कि ये होर्डिंग आम जनता के जीवन को खतरे में डाल सकते हैं। उधर मुंबई का जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) एक्शन में है।
बताया जा रहा है कि रेलवे के पश्चिमी रेलवे-क्षेत्राधिकार के अंदर 8 बड़े होर्डिंग्स (यानी 40 x 40 फीट से ज्यादा) लगाए गए हैं जो बीएमसी की नीति के अनुरूप नहीं हैं। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन भी चालू है। साथ ही एक ऐसे दंपति के बारे में भी जानकारी मिली है जो घटना के बाद से लापता है। रिश्तेदारों को दंपति की लोकशन घटनास्थल के पास मिली है। हालांकि अब तक कुछ सुराग हाथ नहीं लग सका है। दंपति का बेटा भी अमेरिका से मुंबई पहुंच रहा है। परिजन और रिश्तेदारों को किसी चमत्कार की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 13 मई को मुंबई में अचानक तूफान आया और बारिश हुई। धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने से घाटकोपर के छेदा नगर इलाके में एक बड़ा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया और यह वीभत्स हादसा हो गया। सोमवार शाम से ही मौके पर बचाव अभियान चलाया गया। शुरुआत में 14 लोगों के शव मिले थे और 77 घायलों को अस्पताल भेजा गया था। 32 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 42 का अभी भी इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया कि ये होर्डिंग अवैध था और 15 हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्रफल में लगा था। इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज चुका था। फिलहाल एनडीआरएफ की टीमें मौके पर लगातार कैंप कर रही हैं और मलबे में तलाशी अभियान चला रही हैं।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी