MS धोनी की आईसीसी हॉल ऑफ फेम में हुई एंट्री
लंदन। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के साथ वर्ष 2025 के लिए आइसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
धोनी आइसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर होंगे। धौनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 विश्व, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्राफी जीती थी।
आइसीसी की ओर से कहा गया,"दबाव में अपने शांत स्वभाव और बेजोड़ रणनीतिक कौशल के लिए मशहूर, साथ ही छोटे प्रारूपों में एक अग्रणी खिलाड़ी धोनी की खेल के सबसे महान फिनिशर, नेतृत्वकर्ता और विकेटकीपर के रूप में विरासत को आइसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया गया है। धौनी ने कहा कि आइसीसी हाल आफ फेम में शामिल होना सम्मान की बात है जो दुनिया भर के विभिन्न पीढि़यों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है।"
ऐसे सर्वकालिक महान खिलाडि़यों के साथ आपका नाम याद किया जाना एक अद्भुत एहसास है। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।
आइसीसी हॉल ऑफ फेम में भारतीय सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदलुकर, वीनू मांकड, डायना एडुल्जी, वीरेंद्र सहवाग, नीतू डेविड और एमएस धौनी।
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार