मोस्ट वांटेड नक्सली राजकुमार भोजपुर जिले से गिरफ्तार
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने भोजपुर से वांछित नक्सली राजकुमार सिंह उर्फ विजय सिंह उर्फ शुक्ला जी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर एसटीएफ और भोजपुर जिला बल ने भोजपुर के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नक्सली को गिरफ्तार किया।नक्सली राजकुमार सिंह के विरुद्ध भोजपुर और औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई नक्सली कांड दर्ज हैं।वर्ष 2018 में औरंगाबाद जिले के देव थाना अंतर्गत ग्राम सुदी बिगहा में एमएलसी राजन सिंह के घर पर नक्सलियों ने हमला कर उनके चाचा की हत्या की थी। इस दौरान परिसर में खड़े वाहनों में भी आग लगा दी गई थी। नक्सली राजकुमार उक्त नक्सली हमले का भी आरोपित है।इसके एक दिन पूर्व एसटीएफ ने औरंगाबाद से नक्सली संगठन से जुड़े फरार अभियुक्त राजेश सिंह उफ्र राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया था। उसके पास से नक्सली पर्चा, लेवी रसीद और अर्द्धनिर्मित हथियार भी बरामद किए गए थे। उसके विरुद्ध औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप