पांच दर्जन से अधिक ग्रामीण बंदरों के काटने से हुए घायल
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर व उसके आसपास गाँवों मे बंदरो ने आंतक मचा रखा है यहाँ तक अब तक करीब 5 दर्जन से अधिक ग्रामीण बंदरो के काटने से घायल हो चुके है दो सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी को देकर बंदरो के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
कल्याणी नदी एव उसके आसपास फैले जंगल मे भारी संख्या मे बंदर होने के कारण नियामतपुर सहित अन्य गाँवो के ग्रामीणों का बंदरो के आतंक के चलते जीना मुहाल हो गया है गांव को आने जाने वाले ग्रामीणों को बंदरो के झुण्ड घेर कर काट लेते है बंदर खासकर महिलाओ एव बच्चो को निशाना बनाते है। लंबे समय से उत्पात मचा रहे बंदरों की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंदर घरों की छतों पर रखे कपड़े और अन्य सामान को उठाकर ले जाते है या उन्हें फाड़कर व तोड़-फोड़ कर बर्बाद कर देते है। कई बंदर इतने ज्यादा हमलावर है कि वह लोगों को काटकर घायल भी कर देते है। लेकिन वन विभाग अमला इन उत्पाती बंदरों को पकड़ने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं
ग्राम प्रधान नियामतपुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ग्रामीण वासूदेव सिंह, प्रदीप कुमार, रामतीर्थ, गंगाराम, विकास, सत्यप्रकाश सिंह, सिराज अहमद,राजीव कुमार सहित करीब दो सैकड़ा ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी को देकर बंदरो को पकड़वाने की मांग की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप