हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 95 फीसदी से ज्यादा छात्र पास
नूंह । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 95.22 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं और इसमें लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी. पी. यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 96.32 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रही हैं, जबकि लड़कों में यह आंकड़ा 94.22 फीसदी का रहा। उनके मुताबिक, इस परीक्षा में 1,37,167 छात्राओं में से 1,32,119 उत्तीर्ण हुईं, जबकि जबकि 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 सफल हुए। डॉ। वी. पी. यादव ने कहा कि नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 95.22 फीसदी तथा दूरस्थ शिक्षा के परीक्षार्थियों का परिणाम 88.73 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 2,86,714 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह परिणाम आज शाम से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके डाउनलोड किया जा सकेगा। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.19 फीसदी और निजी विद्यालयों उत्तीर्ण प्रतिशत 97.80 रहा। वी।पी। यादव के मुताबिक, परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्र के छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.24 है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.18 रहा। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में पंचकूला जिला शीर्ष पर है, जबकि नूंह जिला सबसे निचले पायदान पर है।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट