एमएंडएम की वाहन बिक्री दिसंबर 2023 में बढ़कर 60,188 इकाई रही
नई दिल्ली । महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की दिसंबर 2023 में कुल वाहन बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 60,188 इकाई रही। एमएंडएम ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 35,174 इकाई रही, जो दिसंबर 2022 में 28,445 इकाई थी। दिसंबर 2023 में यूटिलिटी वाहनों की बिक्री भी 24 प्रतिशत बढ़कर 35,171 इकाई हो गई, जबकि 2022 में इसी महीने यह 28,333 इकाई थी। एमएंडएम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें चुनिंदा हिस्सों में आपूर्ति संबंधी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हम भविष्य में इन चुनौतियों को कम करने के लिए अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कंपनी के अनुसार पिछले महीने कुल मोटर वाहन निर्यात 41 प्रतिशत घटकर 1,819 इकाई रहा, जबकि दिसंबर 2022 में यह 3,100 इकाई था। दिसंबर 2023 में कुल ट्रैक्टर बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 19,138 इकाई रही, जबकि 2022 में इसी अवधि में यह 23,243 इकाई थी। वहीं घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 17 प्रतिशत घटकर 18,028 इकाई हो गई, दिसंबर 2022 में यह 21,640 इकाई थी। कंपनी के अनुसार ट्रैक्टर निर्यात भी दिसंबर 2023 में 31 प्रतिशत घटकर 1,110 इकाई रहा, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,603 इकाई था।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज