नाबालिग का अपहरण, दरिंदगी, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
बूंदी.राजस्थान में 15 साल की लड़की का अपहरण कर उसका रेप करने का मामला सामने आया है। घटना बूंदी जिले की है जहां आरोपियों ने नाबालिग का अपहण किया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान राकेश मीना, लवकुश मीना और महावीर सिंह के रूप में हुई है।
पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि राकेश और लवकुश ने शुक्रवार रात को उसके घर से उसका अपहरण कर लिया और उसे एक पुल के पास ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राकेश ने उसके साथ रेप किया, जबकि लवकुश सड़क पर पहरा दे रहा था। इसके बाद, वे उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए।
लड़की ने महावीर सिंह नामक एक व्यक्ति से मदद मांगी, जो उसे एक कमरे में ले गया और सुबह उसे सुरक्षित घर छोड़ दिया। उसने पुलिस को बताया कि अपने माता-पिता के डर से वह देर रात घर नहीं जाना चाहती थी। उसकी शिकायत के आधार पर, राकेश और लवकुश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) (बलात्कार), 70 (2) (सामूहिक बलात्कार) और 137 (2) (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
डीएसपी आशीष भार्गव ने बताया कि पुलिस ने 15 साल की पीड़िता को उसके माता-पिता या पुलिस के पास न ले जाने और उसे अपने साथ एक कमरे में रखने के लिए महावीर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया जाना है और आगे की जांच जारी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया गया और सीडब्ल्यूसी ने उसे बालिका आश्रय गृह भेजने का आदेश दिया।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण