मंत्री दीपिका पांडेय ने दृष्टिबाधित बच्चों से की मुलाकात
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची स्थित सेंट माइकल स्कूल फॉर द ब्लाइंट में दृष्टिबाधित बच्चों में मिलने पहुंची. इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय ने बच्चो को खाने की साम्रगी भी दी और कुछ पल बच्चों के साथ बीताया.
दीपिका पांडेय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर बच्चों के साथ बिताए पल की कुछ तस्वीरों को साझा किया है. जिसके कैप्शन में लिखा कि आज रांची स्थित सेंट माइकल स्कूल फॉर द ब्लाइंड में दृष्टिबाधित बच्चों के बीच समय बिताने का सौभाग्य मिला.
इन मासूम नन्हे सितारों की मुस्कान, उनकी ऊर्जा और संघर्षशीलता ने मन को गहराई तक छू लिया. बच्चों द्वारा प्रस्तुत संगीत आत्मा तक उतर गया, उनकी मधुर आवाज़ और सुरों की मासूमियत ने दिल भर दिया.
आगे लिखा आप सभी प्यारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं. आपका हौसला और आपकी मुस्कान हमें और भी संकल्पित करती है कि हम आपके लिए और भी बेहतर करें.
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर