दोपहर ढायी बजे मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू होंगी
नई दिल्ली । दिल्ली सहित देश भर के ज्यादातर हिस्सों में 25 मार्च को होली मनायी जाएगी। इस त्योहार को लेकर कई दिन पहले से ही लोगों में खासा उत्साह रहता है। लोग पहले से ही इसकी तैयारियों में जुटे हुए रहते हैं। अब होली के दिन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू होंगी।
इस दिन सामान्यतः लोग घर पर रहकर त्योहार को मनाते हैं। फिर दोपहर बाद ही वे अपने दोस्त-रिश्तेदारों के यहां इस त्योहार को सेलिब्रेट करने जाते हैं। दिल्ली मेट्रो एडवाइजरी के मुताबिक होली के दिन सभी रुट पर मेट्रो का परिचालन देर से शुरू होगी। डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल के मुताबिक होली के दिन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर मेट्रो की रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाईन समेत दिल्ली के सभी रूट्स पर मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू होंगी। कल सुबह से दोपहर ढाई बजे तक इस बार भी मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी।
मेट्रो फीडर बस सेवा भी मेट्रो ट्रेन के शुरू होने तक बंद रहेगी। वहीं ढाई बजे के बाद मेट्रो की सेवाएं बहाल होंगी जो रात के निर्धारित समय तक सामान्य रूप से चलेंगी। अगर आप होली के दिन यात्रा की योजना बना रहे हैं तो डीएमआरसी की इस एडवायजरी के अनुसार दोपहर बाद ही आप अपनी यात्रा की योजना बनाएं। अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। डीटीसी दिल्ली परिहन निगम ने भी एक बयान जारी कर बताया है कि 25 मार्च को सुबह से दोपहर 2 बजे तक सड़कों पर बसें नहीं चलेंगी। 2 बजे के बाद भी अन्य दिनों की तुलना में सिर्फ 25 प्रतिशत बसें ही सड़कों पर उतारी जाएंगी। शाम के समय भी बसें कम ही रहेंगी। डीटीसी के अनुसार होली के दिन शाम के समय भी यात्रियों की संख्या काफी कम होती है। सीएनजी और इलेक्ट्रिक डिपो से महज 25 प्रतिशत बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा।
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद