1 जुलाई से बदल जाएंगे संपत्तिकर भुगतान के तरीके
नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम ने चेक बाउंस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए एक जुलाई से चेक से संपत्तिकर का भुगतान बंद करने का निर्णय लिया है। निगम ने अब तय किया है कि वह चेक में भुगतान नहीं लेगा, इसकी जगह निगम ने तीन अन्य तरीके बताएं हैं, जिससे संपत्ति कर का भुगतान होगा। निगम इसके बाद सिर्फ ऑनलाइन यूपीआई, ड्रामंड डाफ्ट, पे आर्डर ही भुगतान लेगा। एक जुलाई से चेक से भुगतान नहीं किया जा सकेगा। निगम के अनुसार डिजिटल भुगतान न केवल समय पर भुगतान और रसीद जारी करना सुनिश्चित करेगा, बल्कि व्यापार करने में आसानी भी प्रदान करेगा। करदाता आसानी से संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे और उसका त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। निगम ने अपील की है कि संपत्ति करदाता 30 जून तक संपत्तिकर जमा करेंगे तो उन्हें 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सभी संपत्ति करदाता दिल्ली नगर निगम की वेबसाइट www.mcdonline.nic.in पर अपना बकाया संपत्तिकर जमा करवा सकते हैं। निगम ने संपत्ति मालिकों से अपनी संपत्ति की जीओ टैंगिग भी करने की सलाह दी है।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट