महान व्यक्तियों की स्मृतियां देती हैं अच्छे कार्य की प्रेरणा-मंत्री
जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा है कि महान पुरुषों की स्मृतियां हम सभी को जीवन में अच्छे काम करने की प्रेरणा देती हैं। हमें अपने जीवन में यह कोशिश करनी चाहिए कि हम उनकी अच्छाइयों को अपने जीवन में उतारें और उनके आदर्शों पर चलें।
प्रभारी मंत्री गहलोत चूरू के गांव सातड़ा में आयोजित पूर्व प्रधान चौधरी गणपत राम न्यौल के मूर्ति अनावरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चौ. गणपतराम ने शिक्षा और समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी प्रतिमा हम सभी को हमेशा उनके बेहतर कामों की याद दिलाएगी और हम सब अपने जीवन में कुछ सार्थक करने की प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के अच्छे कार्यों से हमें इज्जत मिलती है तो हमें भी अच्छे कार्य कर उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौधरी गणपत राम का जीवन हमें इस बात की प्रेरणा देता है कि हमें अपने जीवन में राष्ट्र को प्रथम रखकर सार्वजनिक हित को तरजीह देनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि चौ. गणपत राम एक सीधे-सरल इंसान, एक सच्चे जनप्रतिनिधि थे जिन्होंने पूरा जीवन शुचिता से बिताया और जो कहा, वही किया । उन्होंने कहा कि चौधरीजी कुशाग्र बुद्धि के धनी थे जिन्होंने अपनी लगन से इस क्षेत्र को शिक्षा के रास्ते पर अग्रसर किया।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा