स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 योजना को लेकर बैठक
जयपुर । स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 योजना को लेकर राजेश यादव, प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग ने समीक्षा बैठक ली। निदेशालय सभागार में आयोजित की गई महत्वपूर्ण बैठक में राजेश यादव ने सभी नगरीय निकायों से कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान सभी नगर निगम के आयुक्तों एवं उप निदेशकों (क्षेत्रीय) द्वारा अपने-अपने कार्य को लेकर प्रजेंटेशन दिया गया।
राजेश यादव ने अधिकारियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और दिशा-निर्देश दिए। राजेश यादव ने सभी नगरीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि हम अपने कार्य को और बेहतर प्लानिंग के साथ अंजाम दें, तो स्वच्छता रैंकिंग में अपने आप सुधार हो जाएगा। उन्होंने सभी निकायों में वर्तमान स्वच्छता रैंकिंग एवं सुधार हेतु किए जा रहे प्रयास और वर्तमान व्यवस्था में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयास को लेकर जानकारी भी ली। साथ ही सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की वर्तमान व्यवस्था एवं सुधार हेतु किए जा रहे प्रयास को लेकर भी राजेश यादव ने सभी निकायों से फीडबैक लिया।इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर प्रदेश एवं देश भर में स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े का आयोजन किया जायेगा। उसके पश्चात् 2 अक्टूबर को ‘‘स्वच्छत भारत दिवस’’ मनाया जावेगा। श्री यादव ने निर्देश दिये कि इस कार्यक्रम में सभी बढ़चढ़ कर भाग लें।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट