आग का तांडव: करोलबाग के विशाल मेगा मार्ट में भीषण अग्निकांड, लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा
देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग में विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक आग तीसरे माले पर लगी हुई है. उसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.
उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमके चट्टोपाध्याय ने बताया कि फिलहाल तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई है और वहां तेल और घी रखा हुआ है. हमने बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल समेत बाकी बिल्डिंग की आग बुझा दी है.
आग लगने से बिजली कटी
उन्होंने बनाया कि आग लगने के दौरान बिजली कट गई थी. इसलिए लिफ्ट में मौजूद एक व्यक्ति बीच में ही रुक गया था, जिससे वह फंस गया. हमने उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा है. हालांकि वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. लेकिन एक व्यक्ति के बिल्डिंग में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश चल रही थी. फायर ब्रिगेड के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6.44 बजे विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी.
बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से शुरू हुई आग
फायर अफसर एमके चट्टोपाध्याय ने बताया कि आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से शुरू हुई थी. वहीं कपड़े और प्लास्टिक के सामान होने के कारण आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.
बार-बार भड़क रही आग
फायर अफसर ने बताया कि बिल्डिंग के बेसमेंट में काफी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान भरे हैं, इसकी वजह से आग पर काबू करने में दिक्कत हो रही है. बार-बार आग भड़क रही है. मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में कपड़े और किराने का सामान बेचा जाता है. फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं.
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
हरीश रावत के ‘राजनीति अवकाश’ पर पार्टी में घमासान, हरक सिंह रावत का तंज
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
पॉलिटिकल ‘चुप्पी’ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, सियासत में हलचल
ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज संकट के बीच, रूस से भारत को बड़ी राहत
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त