ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 7 की मौत, 48 घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक रसायन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें सात लोगों की मौत के साथ 48 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए हैं। आग बुझाने के लिए मौके पर दर्जनों दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेज-2 स्थित एम्बर केमिकल कंपनी में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसे एक किलोमीटर दूर तक सुना गया। उन्होंने बताया कि आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।अधिकारी ने बताया कि घायल श्रमिकों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ठाणे नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि विस्फोट दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर हुआ।उन्होंने बताया कि विस्फोट से लगी आग आसपास की तीन अन्य फैक्ट्रियों में फैल गई, जिससे धुएं और आग का गहरा गुबार काफी दूर से देखा गया। उधर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर फंसे आठ लोगों को बचा लिया गया है।फड़णवीस ने एक्स पर कहा, घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस एडवांस में रखी गई हैं। मैंने ठाणे के कलेक्टर से इस मामले में चर्चा की है। डीएम भी मौके पर पहुंच रहे हैं। एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की