सेवानिवृत्त अधिकारियों की जिला कार्यालय में सामूहिक बिदाई
बिलासपुर । शासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर आज जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सामूहिक रूप से भावभीनी बिदाई दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों के परिवारजन भी शामिल हुए। इन अधिकारियों में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सतीश सराफ, पीडब्ल्यूडी ई.एन.एम के कार्यपालन अभियंता एच.एल.शर्मा, पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक 02 के कार्यपालन अभियंता अरविंद चौरसिया, आरईएस के कार्यपालन अभियंता समय लाल कैवर्त, जिला टीकाकरण अधिकारी मनोज सैमुअल, सहायक खाद्य अधिकारी अशोक सवन्नी एवं श्रेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र की प्राचार्य डॉ. ईला चंदेल शामिल है। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर अवनीश शरण ने सभी अधिकारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सभी के सेवाकाल का स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। सभी अधिकारियों ने अपने लंबी सेवाकाल के रोचक अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान एवं सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना ने भी सभी के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप