मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म
मैनपुरी । जिले में एक युवक ने मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को खिला दिया। नशे में होने के बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अश्लील फोटो भी खींचे। सुबह होश आने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। सुनवाई न होने पर मंगलवार को एसपी से मदद की गुहार लगाई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी पीड़िता ने एसपी को बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है। बीती नौ मार्च को उसकी सास, ननद के घर पर गईं थीं। देर शाम इटावा जिले के गांव विरौंदी निवासी युवक उनके घर आया। वह उसकी बड़ी बहन का पड़ोसी है। पहचान होने की वजह से उसे घर पर बैठाया। उसके हाथ में मिठाई का डिब्बा था। बातचीत के दौरान उसने मिठाई खाने के लिए कहा। मिठाई खाने के कुछ ही देर में उसे नशा हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो भी खीचीं। अगले दिन सुबह होश आया तो वह अर्धनग्न अवस्था में थी। थाने में शिकायत करने गई तो वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद