बिहार के कई कांग्रेस विधायक हैदराबाद पहुंचे
हैदराबाद । बिहार के कई कांग्रेस विधायक हैदराबाद पहुंचे हैं। मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया है कि कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाया है, जिसके तहत वे यहां पहुंचे हैं। एक विधायक ने कहा कि वह यहां पर घूमने के लिए आए हैं, वहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने नई सरकार बनने पर मुख्यमंत्री से मिलकर बधाई देने की बात कही है।
इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, घुमाने के लिए ले गए हैं घूमने दीजिए। दिल्ली आए थे अब उनको हैदराबाद ले जा रहे हैं तो अच्छी बात है। विधायक घूमेंगे और नवाबों के शहर को देखेंगे। हमारे पास 128 विधायक हैं तो हमें उनकी जरूरत नहीं है। हमें कांग्रेस और राजद का समर्थन नहीं चाहिए। हमें जनता का समर्थन चाहिए। जनता के बल सरकार 2020 में बनी है। ये बीच में चोरी करने के लिए कुछ लोग आए थे तो सबका इलाज होगा।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार 12 फरवरी को विश्वास मत हासिल करना चाहती है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई