दिल्ली में चाकू से हमला कर शख्स को किया घायल
बाहरी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में आपसी झगड़े में चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार को सुभाष प्लेस थाने को एक महिला ने कॉल कर बताया कि कुछ आरोपियों ने उसके भाई की जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित को रोहिणी के बीएसए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की पहचान रोहिणी के जेजे कॉलोनी निवासी पंकज (22) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने बुधवार को अपनी बहन आशा के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि बीते साल 11 अक्टूबर को अनस उर्फ राहुल और उसका दोस्त हर्षी ने उसके भाई पीयूष की आंख पर हमला कर दिया, जिस कारण उसकी रोशनी चली गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बुध विहार थाने में केस दर्ज कराया गया।
आरोपियों ने शिकायतकर्ता के घर लगा दी आग
इसके बाद आरोपियों ने उस पर केस रफा-दफा करने का दबाव बनाया। जब वह नहीं माना तो आरोपियों ने पीड़ित के घर में आग लगा दी। इस मामले में भी पुलिस से शिकायत की गई। पीड़ित ने आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान इसका विरोध किया। इसके बाद अनस ने कुछ लड़कों को धमकाने के लिए भेजा। इस दौरान ही पंकज पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की