इन 4 तरीकों से घर पर बनाएं सहजन की स्वादिष्ट सब्जी
सहजन का मौसम आ चुका है और इस समय मार्केट में सहजन की बहार है। इसे ड्रमस्टिक भी कहते हैं। यह एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी है, जो कमजोरी दूर करने के साथ ही इन्फेक्शन से भी बचाता है। यह पेट के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। यह लिवर, किडनी को डिटॉक्सिफाई करने के साथ पेट दर्द, अल्सर और थायरॉइड में भी फायदा पहुंचाता है।
हालांकि, सहजन के बहुत अधिक मात्रा में सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ये पित्त की समस्या बढ़ा सकता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकता है। इसलिए एक सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से ये शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाता है, लेकिन सभी को सहजन का स्वाद पसंद नहीं आता है। पतली मुलायम सहजन तो फिर भी लोग खा लेते हैं, लेकिन मोटी रेशेदार सहजन को लोग खाने से कतराते हैं। तो क्यों न इसे इस तरीके से बनाया जाए, जिससे सभी इसके फैन हो जाएं। आइए जानते हैं सहजन बनाने के ये टेस्टी तरीके-
रेसिपी- 1
मिक्सी जार में लहसुन, अदरक, काली मिर्च, सूखी धनिया के दाने, काली मिर्च, हरी मिर्च, सरसों के दाने डाल कर थोड़ा सा पानी डालें और पतले पेस्ट में पीस लें। सरसों तेल में मेथी का तड़का दें और तैयार पेस्ट डालें। अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सब्ज़ी मसाला और गरम मसाला डालें और मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं। टमाटर डाल कर गलने दें। फिर आलू और सहजन डालें और मसाले में लपेट कर ढंक दें। अच्छे से पकने दें। पकने पर कटी हरी धनिया डाल कर सर्व करें।
रेसिपी- 2
दाल में कटी हुई लौकी, बीन्स, बैंगन, कद्दू और सहजन डालें और हल्दी नमक के साथ पकाएं। दाल पकने के बाद इमली का पानी डालें। मेथी और सूखी धनिया को तवा पर भूनें और पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर को भी दाल में डालें। राई, करी पत्ता और खड़ी लाल मिर्च का तड़का दें। स्वादिष्ट और पौष्टिक सहजन के साथ सांभर तैयार है।
रेसिपी- 3
सरसों तेल में मेथी का तड़का दें। लहसुन, मिर्ची पीस कर इसका पेस्ट डालें। बारीक कटे आलू के साथ कटे हुए सहजन डालें और नमक हल्दी के साथ पकाएं। सहजन की भुजिया जैसा तैयार होगा, जिसमें आलू को आप स्किप भी कर सकते हैं। ये साधारण तरीके से बनने वाली सबसे आसान रेसिपी है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज