दिल्ली तिहाड़ में बड़ा फेरबदल, बदले 9 जेलों के अधीक्षक
पश्चिमी दिल्ली। तिहाड़ में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तिहाड़ की कुल 16 जेलों में नौ जेलों के अधीक्षक बदल दिए गए हैं। मुख्यालय में तैनात कई अधीक्षकों को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
वहीं, हालिया कुछ वर्षों में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर किया गया यह पहला प्रशासनिक फेरबदल है। जेल मुख्यालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कुछ अधीक्षकों के पदास्थापन की अधिकतम अवधि पूरी हो चुकी थी, वहीं कुछ अधीक्षक पदास्थापन के इंतजार में थे। इनके अलावा कुछ ऐसे भी अधीक्षक हैं, जिन्हें उनकी दक्षता को देखते हुए संवेदनशील जेलों में भेजा गया है।
किसे मिला क्या प्रभार
जेल संख्या तीन के अधीक्षक प्रवीर कुमार सिंह को जेल संख्या सात का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें जेल की इंटेलिजेंस व क्यूआरटी की देखरेख का अतिरिक्त काम भी सौंपा गया है। जेल मुख्यालय में तैनात प्रेम सिंह मीणा जेल अधीक्षक 1 के साथ जेल अधीक्षक दो मुख्यालय का भी काम देखेंगे। पदास्थापन की प्रतीक्षा में बैठे प्रदीप कुमार को मंडोली स्थित जेल संख्या 13 का अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
जेल संख्या दो के अधीक्षक आदित्य कुमार अस्थाना का तबादला जेल संख्या चार कर दिया गया है। इन्हें जेल संख्या तीन का अतिरिक्त दायित्व मिला है। जेल संख्या 13 के अधीक्षक आशीष कुमार को जेल संख्या आठ-नौ का अधीक्षक बनाया गया है। पदास्थापन की प्रतीक्षा में बैठे बिजेंदर को जेल संख्या पांच की जिम्मेदारी मिली है।
इसी तरह पदास्थापन की प्रतीक्षा में बैठे पवन कुमार को जेल संख्या तीन का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जेल संख्या पांच के अधीक्षक ओम प्रकाश निमोरिया का तबादला जेल संख्या दो के अधीक्षक के तौर पर किया गया है। जेल संख्या आठ-नौ के अधीक्षक प्रशांत राघव जेल संख्या एक के अधीक्षक बनाए गए हैं। मुख्यालय में तैनात अधीक्षक 3 अजीत कुमार को जेल संख्या 11 का अधीक्षक बनाया गया है।
वार्डर व हेड वार्डर के भी तबादले
इसी तरह पदास्थापन की प्रतीक्षा में बैठे पवन कुमार को जेल संख्या तीन का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जेल संख्या पांच के अधीक्षक ओम प्रकाश निमोरिया का तबादला जेल संख्या दो के अधीक्षक के तौर पर किया गया है। जेल संख्या आठ-नौ के अधीक्षक प्रशांत राघव जेल संख्या एक के अधीक्षक बनाए गए हैं। मुख्यालय में तैनात अधीक्षक 3 अजीत कुमार को जेल संख्या 11 का अधीक्षक बनाया गया है।
वार्डर व हेड वार्डर के भी तबादले
बुधवार को मुख्यालय से वार्डर व हेड वार्डर के तबादले की लिस्ट भी जारी हुई है। करीब 70 कर्मियों के तबादले हुए हैं।
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत