यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, 17 डॉक्टरों पर विभागीय जांच
लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; ड्यूटी से गायब रहने वाले 5 डॉक्टर बर्खास्त, कई अफसरों पर गिजी गाज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने विभाग में लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से ड्यूटी से नदारद रहने और कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में प्रदेश के 5 चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में कई अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिरी है।
इन 5 डॉक्टरों की हुई बर्खास्तगी
लगातार अनुपस्थित रहने और चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन न करने पर इन डॉक्टरों को सेवा से बाहर कर दिया गया है:
-
डॉ. अलकनन्दा (गोरखपुर)
-
डॉ. रामजी भारद्वाज (कुशीनगर)
-
डॉ. सौरभ सिंह (बलरामपुर)
-
डॉ. विकलेश कुमार शर्मा (अमेठी)
-
डॉ. मोनिका वर्मा (औरैया)
अंबेडकर नगर के CMO और डिप्टी CMO पर कार्रवाई
निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण में अनियमितता बरतने के मामले में अंबेडकर नगर के सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा पर पद के दुरुपयोग के आरोप सिद्ध हुए हैं। एडीएम स्तर की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लापरवाही पर यहाँ भी हुई कार्रवाई
-
हरदोई: अवैध अस्पतालों पर लगाम न लगाने के आरोप में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश।
-
प्रयागराज: मेजा सीएचसी अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर पर प्रशासनिक ढिलाई के चलते कार्रवाई और तबादले का निर्देश।
-
सुल्तानपुर: लम्भुआ सीएचसी में महिला मरीज के उपचार में लापरवाही पर तत्कालीन अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह सहित तीन पर विभागीय गाज गिरी।
-
मथुरा: जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों द्वारा गलत मेडिकोलीगल रिपोर्ट तैयार करने के गंभीर मामले में भी जांच बैठा दी गई है।
"मरीजों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाए जाएं ताकि व्यवस्था में शुचिता बनी रहे। कई अन्य डॉक्टरों की वेतनवृद्धि रोकने और परिनिंदा दंड देने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
किसान समृद्ध होंगे तो गांव और देश बनेगा खुशहाल- प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म
एसबीआई का शुद्ध लाभ 19,684 करोड़ रुपये के पार पहुंचा
ट्रस्ट्स ने 16 मई तक टाली बोर्ड बैठक, कई अहम मुद्दों पर होनी थी चर्चा
विश्वस्तरीय तकनीक से बदलेगा राजस्थान के शहरों का भविष्य- नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा
जाजोद में सुबह सड़कों पर घूम-घूम कर लोगों से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्राथमिकता-रात्रि चौपाल में की थी विज्ञान संकाय की मांग,सुबह होते-होते जारी हो गए आदेश
लीची संकट पर कृषि मंत्री शिवराज का बड़ा फैसला, बनी विशेषज्ञ कमेटी
तमिलनाडु में TVK को वामपंथी दलों का समर्थन, समर्थकों में उत्साह
ईरानी जनता जल्द अमेरिका-इजराइल पर जीत का जश्न मनाएगी: आरेफ