झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी कार्रवाई
53 हजार लीटर सरसों तेल का स्टॉक किया सीज
जयपुर । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की ओर से प्रदेश में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के सुपरविजन एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तिरुपति आयल इंडस्ट्री के पवन ऑयल ब्रांड की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई कर 53 हजार लीटर सरसों के तेल का स्टॉक सीज किया है। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि सीज किए गए सरसों के तेल में राइस ब्रांड तेल की मिलावट की आशंका है। जो कि एक सस्ता तेल होता है। तेल के सैंपल लेकर विभागीय लेब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई से पहले विभाग द्वारा 3-4 प्रतिष्ठित कंपनियों के सरसों तेल के सैंपल लेकर भी एक जांच अपने स्तर पर करवाई गई थी, जिसमें इस ब्रांड का नमूना फेल हुआ था।
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी