हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अजमेर । जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला कि मृतक ने आरोपी के साथ शराब पार्टी की और बाद में गाली गलोच कर दी तो खफा होकर उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पीसांगन थानाधिकारी ने कहा कि मृतक जितेन्द्र के भाई पूरण ने आरोपी संजय पुत्र जगमाल जाति सिघीवाल निवासी इन्द्रा कॉलोनी व उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने के आरोप में शिकायत दी। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपियों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ रामचन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक जितेन्द्र ने संजय के साथ शराब पार्टी की थी। इस दौरान शराब के नशे में गाली गलौज कर दी और आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम