महाराष्ट्र: लोनावला-कर्जत के बीच मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात ठप
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के लोनावला और कर्जत के बीच स्थित मंकी हिल स्टेशन के पास घाट सेक्शन में शनिवार को एक मालगाड़ी के ब्रेक वैन की ट्रॉली पटरी से उतर गई, जिससे इस रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। हालांकि, मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।
सेंट्रल रेलवे के अनुसार, यह दुर्घटना किमी 118/25 पर दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में हुई, जहां मालगाड़ी का एक हिस्सा पटरी से उतर गया। इसके चलते डाउन और मिडल लाइन पर ट्रेनों की गति बाधित हुई है। रेलवे प्रशासन ने घटना पर खेद जताते हुए बताया कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफ़ी चाहते हैं और मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पुणे की ओर जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचकर बहाली का कार्य कर रही हैं।
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव