महाकुंभ 2025-मेले में बिछड़ने वालों को मिलाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
प्रयागराज । महाकुंभ 2025 में संगमनगरी के रेती पर बसने वाले विशाल तम्बुओं की नगरी को बसाने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियां नही होगी। इसके लिए मेला प्रशासन ने नया प्लान तैयार किया है। इस प्लान को पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। मेला प्राधिकरण इस बार मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं को उनके अपनों से बिछड़ने के बाद उनकी तलाश करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद लेगी। इसके उपयोग से बिछड़ने वालों को तलाश करने में आसानी होगी।
यह पहली बार हो रहा है। जो मेला क्षेत्र में अपनों से बिछड़े लोगों को मिलाने में मदद करेगा। इस तैयार किये गये प्लान में प्राधिकरण की मदद एमएनएनआईटी यानि मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर रहा है। जिससे मेले के दौरान भटकने वालों को परेशानियां नही होंगी। मेला प्राधिकरण इसके लिए जियो टैगिंग का भी प्रयोग करेगा। महाकुंभ में देश के अलग-अलग राज्यों से करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रृद्धालुओं को बोलचाल भाषा की भी सुविधा मेले में दी जाएगी। महाकुंभ की भीड़ में अक्सर लोग अपने परिवार या मित्रजनों से बिछड़ जाते हैं। अलग क्षेत्रीय भाषा होने के कारण उनकी भाषाओं को समझने में दिक्क़तें आने लगती है। इसको लेकर मेला प्राधिकरण की तरफ से भाषीणी एप का प्रयोग किया जा रहा है। जो अंग्रेजी समेत 11 क्षेत्रीय भाषाओं में लोगों के साथ जानकारी साझा करेगा और उनकी समस्याओं को दूर करेगा।
अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि इस एप की मदद से कोई भी अपनी क्षेत्रीय भाषा में सवाल करेगा, तो खोया पाया केंद्र में बैठे वालिंटियर को हिंदी में उसकी जानकारी मिलेगी। इसी प्रकार वालेंटियर जब हिंदी में संबंधित व्यक्ति को उसकी समस्या का समाधान बताएगा तो उनको उसकी क्षेत्रीय भाषा में जानकारी मिलेगी। अपर मेलाधिकारी ने बताया कि इस ऐप का उपयोग पहली बार महाकुंभ में किया जा रहा है। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान आने वाले लोगों को ठहरने की जगह से लेकर कहीं जाने तक की जानकारी उनकी अपनी क्षेत्रीय भाषा में यह एप उपलब्ध कराएगा। लोगों को अपने मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करना होगा। जिससे उन्हे अपने करीबियों से मिलने में आसानी हो सकेगी।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद