राजस्थान में 12 सीटों पर हुए कम मतदान ने बढ़ा दी दिक्कत
जयपुर। राजस्थान में भाजपा ने लोकसभा की सभी 25 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसी बीच पहले चरण के हुए मतदान में राज्य की 12 सीटों पर मतदान बहुत कम हुआ है जिसके कारण भाजपा के बेचैनी बढ़ी है। हालांकी इसी तरह की बेचैनी कांग्रेस में भी है। दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की नींद उड़ती हुई दिखाई दे रही है। राजस्थान में बारह सीटों पर 2019 के मुकाबले 12 सीटों पर मतदान गिरने से यह तो साफ है कि परिणाम वैसा नहीं रहेगा। यह चुनाव पूरी तरह से कन्फ्यूज कर देने वाला चुनाव है।दरअसल मतदान के दौरान जरा भी लोगों में उत्साह नहीं देखा गया। जो लोग वोट डालने पहुंचे, उनके चेहरों पर न तो मोदी लहर का जिक्र था और ना ही विपक्ष के मुद्दा का। राजनीतिक विश्लेषकों को भी अनुमान लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तथ्य पर जरूर सबकी सहमति सामने आई है कि इस बार बीजेपी को राजस्थान में 25 में से 25 सीटें नहीं मिल रही है। खास बात यह है कि इन 12 सीटों पर 5 से 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सीटों पर भी पिछली बार के मुकाबले मतदान कम हुआ है।
कहां कितनी गिरावट
लोकसभा – 2019 – 2024 – मतदान में कमी (प्रतिशत)
गंगानगर – 74.39 – 65.64 – 8.75
बीकानेर – 59.24 – 53.96 – 5.28
चुरू – 65.65 – 62.98- 2.67
झुंझुनूं – 61.78 – 52.29 – 9.49
सीकर – 64.76 – 57.28 – 7.48
जयपुर ग्रामीण – 65.00 – 56.58 – 8.42
जयपुर – 68.11 – 62.87 – 5.24
अलवर – 66.82 – 59.79 – 7.03
भरतपुर – 58.81 – 52.69 – 6.12
करौली-धौलपुर – 55.06 – 49.29 – 5.77
दौसा – 61.20 – 55.21 – 5.99
नागौर – 62.15 -57.01- 5.14
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
उपमुख्यमंत्री के काफिले में हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त